News Addaa WhatsApp Group

प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 4, 2025  |  5:19 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बनटोलवा में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत की गई और शैक्षिक सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही विद्यालय द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह एवं कवि उगम चौधरी ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत की कोई विकल्प नहीं है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसने पढ़ाई के साथ साथ संस्कार और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ अभिभावकगणो को भी धन्यवाद देते हुए सभी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को परखने और उसे निखारने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक परशुराम चौरसिया ने किया।इस दौरान शिक्षक बांकेलाल भारतीय, हरिनारायण प्रसाद, आशुतोष, संजय कुमार शर्मा सहित आदि अभिभावक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking