कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 765/2021 धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित वारण्टी संदीप शर्मा पुत्र स्व0 गौरी शर्मा निवासी बंजरिया टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी काफी समय से लंबित थी, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा
,उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा, हे0का0 शंखधर राय।मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने इस संवाददाता को।बताया कि वारण्टी अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान की एक और सफल कड़ी मानी जा रही हैं।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…