कुशीनगर। विगत माह पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुए आभूषण दुकानदार की हत्या का सफल खुलासा शुक्रवार को मुक़ामी पुलिस,कोतवाली पडरौना और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से हो गया । पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा नेतृत्व में थाना पटहेरवा, थाना कोतवाली पडरौना पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा थाना पटहेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2022 धारा 302/394/411 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन पाण्डेय पुत्र बृजनरायन पाण्डेय निवासी तैतरिया थाना बिजयपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) को भानपुर लोहरवलिया चौराहे से दो सौ मीटर दक्षिण से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल नं0 UP 52 Y 429 , 27 अदद अंगूठी सफेद धातू, 21 अदद विछिया सफेद धातू, 42 अदद पायल का घूँघरू सफेद धातू, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातू, 32 अदद नाक की कील पीली धातू, एक अदद विजिटिंग कार्ड MK ज्वैलर्स नाम का, 1637 रूपये नगद, 01 अदद कीपैड मोबाइल व 01 अदद आला कत्ल चाकू के साथ बरामद किया हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा,प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना ,प्रभारी निरीक्षक श्री अमित शर्मा स्वाट टीम ,हे0का0 लक्ष्मण सिंह ,.हे0का0 राकेश गौड़ ,0का0 सत्यनरायन राय,का0 जयहिन्द यादव,का0 अजित पटेल , उ0नि0 मुबारक अली स्वाट टीम ,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम ,का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट ,का0 नरेन्द्र यादव ,का0 मनोज कुमार यादव थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…