कसया/कुशीनगर। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस व व्यापारी, व्यवसायी आंदोलनकारियो ने शनिवार को बघौच घाट नदी मे जल सत्याग्रह कर धरना प्रदर्शन किया और बघौचघाट नदी मे खड़े होकर सरकार विरोधी नारे लगाये तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की।
विदित हो कि 6 जून को सरार्फा व्यवसाई जयराम वर्मा की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी । मौके पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने तीन दिन मे गिरफ्तारी का वादा किया। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब अपराधियों की गिरफ़्तारी नही हो पायी तो कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 23 जून से लगातार धरने पर बैठ गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है। आंदोलन के सत्रहवें दिन आंदोलनकारियों ने जलसत्याग्रह के माध्यम से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज सिंह, पलटन यादव,मदन यादव, भोला सिंह कुशवाहा अफरोज आलम विकास सिंह ,वकील सिंह कुशवाहा, प्रमोद, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, बाबूनदनं सिंह, वशंराज गुप्ता,प्रवीण कुमार सागर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यवसायी व व्यापारी सम्मिलित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…