News Addaa WhatsApp Group

कसया: बेटे की बरामदगी के लिये बुजुर्ग पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार; तीन माह पूर्व ससुराल से गायब हो गया है गौतम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 9, 2022  |  9:37 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बेटे की बरामदगी के लिये बुजुर्ग पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार; तीन माह पूर्व ससुराल से गायब हो गया है गौतम

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंर्तगत वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) निवासी एक वृद्ध पिता तीन माह से गायब अपने बेटे की बरामदगी के लिए सूबे के मुख्यमंत्री से लगायत आला अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगा रहा है।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

प्रदेश के मुख्यमंत्री व आला अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में वार्ड वासी ख़िलाड़ चन्द सिंह पुत्र इंद्रासन सिंह ने अपने पुत्र गौतम कुमार सिंह (35 वर्ष) तीन माह से अपने ससुराल से गायब है। बुजुर्ग खिलाड़ चन्द ने अपने बेटे की शादी छः वर्ष पूर्व रमौली मठिया, थाना – महुआ डीह, देवरिया निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्री अनुप्रिया से किया था। बुजुर्ग खिलाड़ चन्द के मुताबिक बहु ससुराल में रहना नही चाहती थी। उनका लड़का पत्नी के साथ ही रहता था। बीते 30 मई को लड़के के ससुराल के बगल में स्थित पेट्रोल पंप के मालिक पाण्डेय के फोन से ज्ञात हुआ कि उनका लड़का गायब है। जिस सूचना के आधार पर लड़के के ससुराल सहित तमाम रिश्तेदारों के यहां पता किया। किंतु पता नहीं चला।

लड़के के ससुराली स्पष्ट बताने के बजाय उसे फरार बता रहे हैं। प्रार्थी को आशंका है कि ससुराल वाले प्रार्थी के लड़के को गायब कर दिए हैं या उसकी हत्या कर लाश गायब कर दिए हैं। प्रार्थी ने थानाध्यक्ष महुआडीह, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, देवरिया, डीआईजी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बेटे के बरामदगी की मांग की है।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking