कुशीनगर । जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में विगत 1 माह पहले सरार्फा व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या के खुलासे की मांग को लेकर लगातार चौदह दिनों से धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज से विधायक रहे अजय कुमार लल्लू के धरने में आज रालोद के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी रामअशीष राय ने धरने में पहुंचकर समर्थन करते हुए अभिलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
धरने के समर्थन मे रालोद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि अजय लल्लू के अगुवाई मे चल रहा यह धरना जनहित से जुडा़ है । अगर अविलंब हत्या का खुलासा नही होता है तो । रालोद भी इस लडाई मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। गौरतलब हो को बीते छ जून को सरार्फा व्यवसायी जयराम वर्मा की हत्या गला काटकर उनके दुकान मे कर दी गयी थी। जिसके हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अजय कुमार लल्लू बीते तेईस जून से नरायनपुर कोठी मे धरना दे रहे है ।
इस दौरान देवेंद्र राय,पुनीत राय, फाजिलनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, पलटन यादव,सेवानिवृत्त शि क्षक भोला सिंह कुशवाहा, मटन यादव,अलाउद्दीन सिद्धीकी, श्रीकांत प्रसाद सहित ढेर सारे लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…