News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा: दुष्कर्म के मामले में वांछित को पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 22, 2022  |  6:39 PM

1,236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: दुष्कर्म के मामले में वांछित को पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जनपद के पटहेरवा पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को उस समय दबोचने में सफल हुई है,जब वह कही भागने के फिराक में वाहन का प्रतीक्षा कर रहा था।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा काफी समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जिसको मुकामी पुलिस की तलाश थी गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।

जरिए मुखबिर पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय को यह सूचना मिली की दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त राष्ट्रीय राज मार्ग बघौचमोड़ फाजिलनगर के पास से वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा है,सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव,आरक्षी राहुल गुप्ता,आरक्षी उमाशंकर यादव की टीम बना कर बताए गए स्थान पर भेजा जहा स्थानीय थाना का वांछित दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी पटहेरवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुकामी पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking