News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा: तीन दिनों के अंदर चोरी का खुलासा, चोरी गए सामान के साथ एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 24, 2024  |  7:43 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: तीन दिनों के अंदर चोरी का खुलासा, चोरी गए सामान के साथ एक गिरफ्तार

कुशीनगर। पटहेरवा पुलिस ने तीन दिन पहले फाजिलनगर कस्बे में हुए चोरी का सफल खुलासा करते हुए ,चोरी गए सामन के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है ।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मिली जानकारी के मुताबिक थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा कस्बा फाजिलनगर स्थित किराना की दुकान मे हुई चोरी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2024 धारा 457,380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए चोरी हुए सामान को बेचने जाते समय अभियुक्त जाहिद उर्फ गुच्चक पुत्र साहब हुसैन वार्ड नं0-06 कस्बा फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को चोरी गये सामान व 352 रुपये नगद के साथ सब्जी मण्डी कस्बा फाजिलनगर से चौकी प्रभारी रविभूषण राय,आरक्षी विपिन मौर्या ,आरक्षी राघवेन्द्र मिश्र की टीम ने गिरफ्तार चोर को उस समय दबोचा जब वह चोरी किए गए समान को बेचने के फिराक में ग्राहक के तलाश कर रहा था।

स्थानीय पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

क्या कहते है चौकी प्रभारी रविभूषण राय :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए चौकी प्रभारी फाजिलनगर रविभूषण राय का कहना है की पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर चोर है,जिसके ऊपर पूर्व में भी थाना स्थानीय में चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक चोर गैंग का कुंडली खंगाल रही है।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking