रामकोला, कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल बकाया मूल्य के भुगतान को जनपद में अग्रणी रखते हुए गुरूवार को 20फरवरी से 26 फरवरी तक के खरीदे गए गन्ने का भुगतान 12.55 करोड़ रूपये किसानों के खाते में क्रेडिट के लिए भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह व कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने इसके पूर्व 19 फरवरी तक का सप्लाई गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के लिए किसान हित सर्वोपरि है। नए सत्र में अभी तक चीनी मिल द्वारा178.78 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।चीनी मिल 8 मार्च तक 56.63 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 5.86 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन कर चुकी है।
त्रिवेणी चीनी मिल के समय से गन्ना मूल्य भुगतान व कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए सहकारी गन्ना समिति पंजाब के निवर्तमान चेयरमैन मुरारी मिश्रा, सहकारी गन्ना समिति खेतान के निवर्तमान चेयरमैन विचित्र नरायण मणि सिंह सहित क्षेत्र के किसान सम्भव कुमार अन्सारूल,मनोज पांडेय,गोपाल राव सहित तमाम किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…