News Addaa WhatsApp Group

होली को लेकर कसया थाने मे पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Mar 8, 2022  |  5:39 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली को लेकर कसया थाने मे पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
  • होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार- एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय

कुशीनगर। शांतिपूर्ण ढंग से होली त्योहार मनाने को लेकर मंगलवार को कसया थाने में एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।इसमें सभी से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की गयी। बैठक के दौरान एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि होली का त्योहार रंगों और भाईचारे का त्योहार है। इसे सभी मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक मनायें।होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। सभी लोग प्रेम व सौहार्द की भावना के साथ होली का त्यौहार मनाएं।

उन्होंने कहा कि होली शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग मदरसे में नमाज पढने जायेंगे। इसका ख्याल रखते हुए समय से पूर्व होली खेल लें। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन कर माहौल खराब करने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली के दिन अवैध शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें,ताकि पुलिस शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर सके।Peace committee meeting was held in Kasaya police station regarding Holi

इस दौरान एएसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ,एसएसआई हरेराम यादव, एसआई चंदन वर्मा, एसआई आकाश वर्मा, एसआई लल्लन यादव, कांस्टेबल जानसन, कांस्टेबल शेरबहादुर, प्रधान सुभाष, प्रधान भरत, प्रधान जवाहर लाल, प्रदीप कुमार, अर्जुन पासवान समेत लोग मौजूद रहे।।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking