खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा की पीड़ित को न्याय दिलाना मेरी कार्य शैली की पहली कड़ी है।
महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें त्वरित सहयोग करना उद्देश्य है। थानाध्यक्ष के रूप में थाना नेबुआ नौरंगिया मे पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र मे पशु तस्करी, जुआ, गांजा सहित अन्य गैर कानूनी कारोबार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री सिंह इस जनपद के पटेहरवा पर लंबे समय तक कार्यरत रह चुके है। उन्होंने फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की बात की।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…