कुशीनगर । जिले के कसया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर पर लगे एक समुदाय के झंडे को पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक मानकर स्थानीय लोग भड़क गए औरआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नारेबाजी शुरु कर दी। जानकारी के बाद पुलिस ने मोबाइल टॉवर से झंडे को उतरवा लिया। सीओ ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कुशीनगर के जिले कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर पर लगा समुदाय विशेष का झंडा कौतूहल का विषय बन गया। झंडा मोबाइल टावर के ऊपर लगा था, सो सभी की नजर उस पर पड़ रही थी। यह बात लोगो को पता चली लोग भड़क गए और लोग टॉवर के पास पहुंच गए जिसके बाद सड़क जाम कर दिया तथा सड़क पर पुराने टायर को जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर कसया एसएचओ आशुतोष तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिए.
सीओ पीयूष कांत का कहना है कि झंडे को हम पाकिस्तान का नहीं कह सकते। यह हरे रंग का झंडा है उसमें चांद, तारा बना होना एक धर्म विशेष से भी जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने अपने बाइट में बताया की यह झंडा पाकिस्तान का नही है एक धार्मिक झंडा लगाया गया है जिसे नियमानुसार उतरवाया जा रहा है, तथा सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी। गलत अफवाह फैलाने वाले पर भी कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।
कुशीनगर में मोबाइल टावर पे फहराया धार्मिक झंडा @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/tzmvg4eqiL
— News Addaa (@news_addaa) November 13, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…