News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर में अलाव न जलने को लेकर लोगो ने दिया धरना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2023  |  6:57 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर में अलाव न जलने को लेकर लोगो ने दिया धरना

फाजिलनगर/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत में अलाव न जलने से नाराज लोगों का सब्र गुरुवार को टूट गया जिसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग धरने पर बैठ गए। तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग करने लगे। वही कुछ जगहों पर थोड़े से अलाव जलाकर नगर पंचायत प्रशासन कोरम पूर्ति करती नजर आ रही है।

इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में जहा लोग अपने को काफ़ी असहज महसूस कर रहे हैं। वही आलाव नही जलने से राहगीर, व्यापारी और ग्राहक जगह जगह ठिठुरते नजर आ रहे हैं। इसमें नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी बिल्कुल लापरवाह साबित हो रहे हैं, तथा लोगों के जन जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। कस्बे के लोग नगर पंचायत के बाबू शुभम मिश्रा से कई बार अलाव जलाने की मांग किए। लेकिन वह किसी की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। यहां तक कि उल्टे लोगों को धमकाते नजर आते हैं। उनके व्यवहार से जनता में काफ़ी नाराजगी है। गुरुवार को नाराज जनता ने अलाव जलाने कि माँग को लेकर बघौच मोड़ चौराहे पर सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिए ।

इस दौरान बलिराम प्रसाद, बीरेंद्र यादव, अशोक सिंह, कैलाश सिंह, मु मुस्तफा, हरिवंश सिंह, नागेश्वर तिवारी, जीतेन्द्र यादव, नरायन प्रसाद, महेन्द्र सिंह, सहित क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने इस भीषण ठंड में प्रशासन से तत्काल नगर पंचायत फाजिलनगर में अलाव जलाने कि माँग किया है। इस बाबत ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने जबाव देते हुए कहा कि आलाव जलाया जा रहा है। लोग चाहेगे की अपने अपने दुकानों पर अलाव जलाए तो ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking