खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के कप्तानगंज रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल मिला। सूचना पर जीआरपी पड़रौना के प्रभारी ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज इलाज के लिए भर्ती कराया। गम्भीर रूप से घायल अपना नाम -पता नहीं बता पा रहा है।
शनिवार को सुबह नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी की इसके पहले क्रासिंग के समीप एक व्यक्ति गम्भीर घायल रुप में मिला। बताया जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर वह काफी घायल हो गया है। सूचना जीआरपी चौकी इंचार्ज पड़रौना विजय शंकर को मिली तो उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायल को सीएचसी कप्तानगंज इलाज के लिए भेजवाया।
उक्त व्यक्ति अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। जीआरपी पुलिस पहिचान सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…