News Addaa WhatsApp Group

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत फाजिलनगर के सभी स्कूलों में हुआ पौधारोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2022  |  2:33 PM

402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत फाजिलनगर के सभी स्कूलों में हुआ पौधारोपण
  • रोटरी क्लब कुशीनगर, निर्वाण सेवा संस्थान एवं नगर पंचायत फाजिलनगर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ पौधारोपण कार्यक्रमl

कसया/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत फाजिलनगर के समस्त सरकारी विद्यालयों में रोटरी क्लब कुशीनगर, निर्माण सेवा संस्थान कुशीनगर एवं नगर पंचायत फाजिलनगर के संयुक्त तत्वाधान में अशोक के 100 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी कुशीनगर पूर्ण बोरा रहे। रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी कुशीनगर पूर्ण बोरा को स्मृति चिन्ह एवं रोटरी पिन लगाकर सम्मानित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में किसी खास मौके पर पौधारोपण करना चाहिए इससे प्रकृति हरा-भरा होगा। नगर में भरपूर आक्सीजन उत्सर्जित हो सके, विद्यालय में भरपूर हरियाली हो इसी उद्देश्य से पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय सठियांव से किया गया इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय पिपरा रज्जब, उच्च प्राथमिक विद्यालय फाजिलनगर, प्राथमिक विद्यालय फाजिलनगर, प्राथमिक विद्यालय गड़हिया पूरब टोला, प्राथमिक विद्यालय गड़हिया दक्षिण टोला, प्राथमिक विद्यालय गड़हिया पश्चिम टोला, प्राथमिक विद्यालय पैकौली, प्राथमिक विद्यालय काजीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय धनौजी पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, कोषध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी,

उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सदरे आलम, निदेशक दिनेश कुमार यादव, अरुण वर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजीव जयसवाल लक्ष्य, अजय कुमार सिंह, डॉ सुनील सिंह, साहिल अहमद एवं राजीव गुप्ता के अलावा निर्वाण सेवा संस्थान के संस्थापक विजेंद्र राय, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, सचिव / मीडिया प्रभारी पवन कुमार शर्मा, पत्रकार विजय राव, सामाजिक कार्यकर्ता कामरान अंसारी, नगर पंचायत फाजिलनगर के शुभम मिश्रा वरिष्ठ लिपिक शिवम चौधरी, सफाई प्रभारी अमन पाण्डेय जल प्रभारी अतुल मिश्रा, सफाई नायक पंकज, सफाई नायक ग्रिजेश, सफाई नायक अजय चौधरी, ब्लाक प्रमुख राजेश जयसवाल, व्यापार मंडल के मनोज श्रीवास्तव, व्यास सिंह के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking