News Addaa WhatsApp Group

PM Modi in Kushinagar/बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कुशीनगर के महापरिनिर्वाण स्थली मंदिर में पूज-वंदना, किया चिवर दान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2022  |  7:07 PM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Modi in Kushinagar/बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कुशीनगर के महापरिनिर्वाण स्थली मंदिर में पूज-वंदना, किया चिवर दान
कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लुंबिनी से वापसी के बाद भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती पर कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली पर पूजा अर्चना की। इस दौरान महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर व महापरिनिर्वाण स्तूप तक की सफाई व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यहां से वह विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
https://twitter.com/news_addaa/status/1526185254666375168?s=20&t=rpc5LzKbVIu0hn7TQHvRKg
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुंबिनी से वापसी के बाद शाम 4:57 पर कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहाँ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा उनकी आगवानी की गई। और 6:17 बजे पीएम कुशीनगर एयरपोर्ट से रवाना हो गये, पीएम मोदी कुशीनगर में कुल लगभग एक घंटा पंद्रह मिनट रुके थे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा महापरिनिर्वाण स्थल 5:15 में पहुंचे प्रधानमंत्री के काफिला सड़क मार्ग से निकलते ही कुशीनगर की तरफ जाने वाली नगर के सभी मार्गो के आवागमन को कुछ समय के लिये रोक दिया गया पीएम गोल्फ कार्ट से मंदिर की तरफ प्रस्थान किया बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा मुख्य मंदिर में पूजा व बुद्ध की वंदना किये मंदिर में मौजूद बौद्ध गुरुओ द्वारा पीएम मोदी को विधि -विधान द्वारा पूजा -वंदना कराया गया तथा मुख्य मंदिर के गेट से पीएम मोदी ई -रिक्शा के द्वारा मंदिर पहुंचे और बुद्ध का दर्शन कर पूजा -वंदना किया और चिवर दान किया । भन्ते ने प्रधानमंत्री को बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री ने उन्हें स्वस्थ रहने को कहा। उन्होंने भन्ते जी को कहा कि आपलोगो से हमें प्रेरणा मिलती है। मंदिर दर्शन के बाद फिर गोल्फ कार्ट से प्रस्थान हुआ। जनप्रतिनिधिगनो से अभिवादन करते हुए एयरपोर्ट की तरफ 5: 35 में प्रस्थान हुआ। फिर एक बार सड़कमार्ग से एयरपोर्ट होते हुए पी0 एम0 करीब 5:50 pm में लखनऊ के लिए रवाना हुए।
संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking