पडरौना/कुशीनगर! बीमारी,प्रेत बाधा दूर करने और आर्थिक तंगी से निजात दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म में शामिल कराने की कोशिश और इसके लिए प्रार्थना सभा करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र सुस्वालिया गोदाम रामकोला रोड गांव के एक बगीचे में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जुटाकर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा करा रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके से ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य व अन्य कागजात मिले थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया था, जबकि आरोपी वहां से भाग गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि गत दिनों से पडरौना रामकोला रोड स्थित सुसुलिया गांव गोदाम के पास ईसाई धर्म की ओर से प्रार्थना करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य व अन्य कागजात कब्जे में लिया था।इसमे शामिल सरल पुत्र स्वर्गीय बिपत छांगुर खटीक निवासी बन्धु छपरा थाना कोतवाली पडरौना और अन्य महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर इन्हे भेज दिया गया है!
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश कुमार यादव कांस्टेबल दीपक सरोज महिला कांस्टेबल प्रियंका पटेल आदि लोग शामिल रही!
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…