News Addaa WhatsApp Group

एक अगस्त को होंगे देशभर के एक लाख से अधिक विद्यालयों में कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2022  |  8:34 PM

384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक अगस्त को होंगे देशभर के एक लाख से अधिक विद्यालयों में कार्यक्रम
  • स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में होगा भारत माता पूजन और स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को देशभर के एक साथ एक लाख से अधिक विद्यालयों में भारत माता पूजन एवं सैनिक/स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

इस संबंध में जानकारी देते हुए गोरखपुर मंडल अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग राजेश शुक्ल  ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महासंघ द्वारा एक लाख विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर शिक्षक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में इन कार्यक्रमों के भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसी क्रम में मंडल के चारो जिलो गोरखपुर,देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर के लगभग तीन हजार प्राथमिक विद्यालयों में पहली अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।महासंघ की ओर से विद्यालयों में भारत माता का चित्र भेट किया जा चुका हैं। 

विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज जन के मध्य आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन लगाने वाले सेनानियों का कृतज्ञता पूर्वक स्मरण किया जाएगा तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए इंडिया से भारत की ओर जाने का आह्वान करते हुए संकल्प लिया जाएगा।कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों के परिवार का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती का सामूहिक गायन होगा । विद्यालय में इस कार्यक्रम के आयोजन से ठीक पूर्व बस्ती/गांव  के चौक में शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजजन एकत्र होंगे तथा देशभक्ति के उद्घोष लगाते हुए साथ विद्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचेंगे। 

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking