News Addaa WhatsApp Group

क्षेत्र पंचायत मोतीचक की बैठक में 11 करोड़ का प्रस्ताव पर लगी मुहर

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 15, 2024  |  7:54 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्षेत्र पंचायत मोतीचक की बैठक में 11 करोड़ का प्रस्ताव पर लगी मुहर

मथौली बाजार/कुशीनगर । क्षेत्र पंचायत मोतीचक के सभागार में सोमवार को प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यो और ग्राम प्रधानों की बैठक शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गयी।जिसमे पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई और बोर्ड की बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए 11 करोड के प्रस्ताव पर मुहर लगी ,बैठक की शुरुवात में विंदुवार ब्लाक टीऐ रामकृपाल ने पिछली कार्यवाही को सदन के सदस्यों को अवगत कराया 2023 ,24 में मनरेगा, राज्यवित्त,पंचम वित आवास , पेंशन, एन आर एल एम,पीएम ,सी एम आवास पर चर्चा हुई । एड़ियों कृषि प्रमोद कुमार सिंह ने अरहर , तील, धान, मक्का के बीज सहित कीटनाशक एवं सभी प्रकार के पेंशन के बारे में जानकारी दी ।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक राजेश कुमार मद्धेशिया ने संचारी रोग नियंत्रण, नसबंदी आदि के बारे में जानकारी दी। प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने मध्यान भोजन, निपुण भारत, निःशुल्क पुस्तक, कायाकल्प, निःशुल्क पाठ पुस्तक, स्कूल चलो अभियान के बारे में जानकारी दी। रामू राव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के बैठक की एजेण्डा़ कर्मचारी सदस्यों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। यह घोर लापरवाही है। नरायनपुर चरगहा के बीडीसी सदस्य रमेश कुमार मद्धेशिया ने सदन में मुद्रा उठाया कि वर्षांत के पानी से मेरे गांव का सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गया है। और सामुदायिक शौचालय में साबुन और हैण्डवास की व्यवस्था नहीं है। विद्यालयों में फल और दूध नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम को बीडीओ रामानंद वर्मा, प्रभारी एड़ियों पंचायत राजकुमार, प्रवन्धन विकास कुमार ने भी संबोधित किया । प्रमुख ने कही कि आप सभी लोगो गांव के विकास के लिए कार्य योजना दे । जिससे गांव का विकास कार्य हो। संचालन ब्लाक टीऐ रामकृपाल ने किया।

इस दौरान एपीओ आलोक कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य राम नेति उर्फ छठ्ठू यादव, नरेगा बाबू आलोक जायसवाल, रामसजीवन, कृष्ण प्रताप राव उर्फ लड्डू बाबू, विजय कुशवाहा, जमुना सागर सिंह, मृत्युंजय कुमार, रविन्द्र तिवारी, रत्नेश दिक्षित, आकाश सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार उर्फ राजू चौहान, प्रभारी सीडीपीओ बीभा शाही, बृजेश कुशवाहा, सेवा लाल यादव, टीऐ अवनिन्द्र कुमार पाण्डेय, हरिओम शुक्ल , चन्द्र पाल कनौजिया , धर्मेन्द्र सिंह, व्यास सिंह, सचिव शिवेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking