News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 16, 2026  |  4:38 PM

2,422 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान तीन पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को प्राप्त सूचना के आधार पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पटहेरवा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से अनैतिक देह व्यापार करने और कराने के आरोप में तीन पुरुष एवं तीन महिला अभियुक्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलित कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार पुरुष अभियुक्तों में राज जायसवाल पुत्र सुरेन्द्र जायसवाल निवासी तमकुही रोड पुरानी बाजार थाना सेवरही, अशरफ अली पुत्र ऐयनूल निवासी सेन्दुरिया बुजुर्ग थाना पटहेरवा तथा सोहन यादव पुत्र स्व. राजवंशी यादव निवासी लवनिया कोयरपट्टी थाना पटहेरवा शामिल हैं। इसके अलावा तीन महिला अभियुक्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई में शामिल किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3,670 रुपये नकद, आपत्तिजनक वस्तुएं एवं अन्य संबंधित सामग्री बरामद की है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कथित अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
इस मामले में थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 182/2026 के तहत धारा 3/4/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

यह संयुक्त कार्रवाई क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव एवं नायब तहसीलदार तमकुहीराज राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में की गई। अभियान में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय सहित थाना पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध, अनैतिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking