News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2026  |  8:35 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज WhatsApp
Responsive image
  • शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना तरयासुजान परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने करते हुए स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे तथा मोहर्रम पर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

थानाध्यक्ष तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जुलूस मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी धर्मों और समुदायों के प्रति समान सम्मान और निष्पक्षता की भावना के साथ कार्य करेगी, ताकि पर्व पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हो सके।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112, निकटतम पुलिस चौकी अथवा बीट पुलिस अधिकारी से संपर्क करें।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और सामाजिक एकता तथा भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प दोहराया। पुलिस और प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा त्योहार के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking