News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 10, 2026  |  5:04 PM

396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज उपनिरीक्षक महेश मिश्र की सक्रिय रणनीति, सतर्क निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग के चलते गैर-इरादतन हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 131/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अमरनाथ शर्मा पुत्र पारसनाथ शर्मा, निवासी वार्ड संख्या-10, तिलक नगर (पुरानी तमकुहीराज), नगर पंचायत तमकुहीराज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 333, 110, 324(4) एवं 92 के तहत मुकदमा दर्ज है।

बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी महेश मिश्र लगातार क्षेत्र में अपराधियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर उन्होंने तत्काल पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के कारण चौकी प्रभारी महेश मिश्र की कार्यशैली की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। उनकी अगुवाई में तमकुहीराज पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में जुटी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश मिश्र, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार की रोल अहम रही। तमकुहीराज पुलिस का संदेश साफ है— अपराध करने वाले चाहे जितना बचने की कोशिश करें, कानून के शिकंजे से बच पाना अब आसान नहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking