News Addaa WhatsApp Group Join करें

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 10, 2026  |  4:34 PM

913 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में करीब 20 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गौरव कुमार उर्फ गोलू निवासी वार्ड नंबर-5, बापू नगर, डिगवा बुजुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या की बात कही जा रही हैं।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

घटना की सूचना मिलते ही कसया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बोले अपर पुलिस अधीक्षक!

मीडिया से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking