News Addaa WhatsApp Group Join करें

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 10, 2026  |  6:54 PM

309 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए एक व्यक्ति के 3 लाख 90 हजार रुपये साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। पूरी धनराशि वापस मिलने से पीड़ित को बड़ी राहत मिली, वहीं साइबर सेल की तत्परता और तकनीकी दक्षता की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में साइबर थाना और साइबर सेल की टीम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, थाना कसया क्षेत्र के शामपुर डुमरी निवासी गणेश सिंह पुत्र रमायन सिंह के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 3,90,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल सक्रिय हो गई और संबंधित बैंकों से तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी जांच शुरू की।
साइबर सेल की लगातार और प्रभावी पैरवी का परिणाम यह रहा कि पीड़ित के खाते से निकाली गई पूरी 3 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि सुरक्षित वापस उसके बैंक खाते में जमा करा दी गई। अपनी मेहनत की पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो उसकी रकम वापस मिलना मुश्किल था।
इस सराहनीय कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी, कांस्टेबल संजीव यादव, अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रदीप यादव, अमित कुमार गुप्ता तथा प्रशान्त मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील
कुशीनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड या यूपीआई भुगतान अनुरोध पर बिना सत्यापन के कोई लेन-देन न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या www.cybercrime.gov.in⁠� पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। समय पर सूचना देने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking