News Addaa WhatsApp Group

पूर्वांचल व्यापार मंडल गुरवलिया इकाई का हुआ गठन, अमित उर्फ मुन्ना मद्धेशिया बने गुरवलिया के व्यापार मंडल अध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2021  |  11:55 AM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्वांचल व्यापार मंडल गुरवलिया इकाई का हुआ गठन, अमित उर्फ मुन्ना मद्धेशिया बने गुरवलिया के व्यापार मंडल अध्यक्ष

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । गुरवलिया बाजार में पूर्वांचल व्यापार मंडल के गठन का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन से जुड़े जिले व प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दीनबंधु जायसवाल कि देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व सम्मत से अध्यक्ष अमित उर्फ मुना मद्धेशिया, उपाध्यक्ष राजेश खरवार ,महामंत्री राजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष गुड्डू पाठक व संरक्षक के रुप में रामबड़ाई शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान जयंत शाही,सत्यनारायण गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा छोटे बड़े सभी व्यापारियों के हित में यह संगठन तैयार किया गया है। व्यापारी हित में जो भी कार्यक्रम होंगे हम करेंगे तथा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नही होने देगें और 24 घण्टे सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने सभी मनोनीत गुरवलिया इकाई के पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित उर्फ मुन्ना मद्धेशिया ने कहा कि हमेशा व्यापारियों का शोषण होता रहता है अध्यक्ष होने के नाते व्यापारियों के हित की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि सत्यनारायण गुप्ता व संचालन डॉक्टर शेषनाथ गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महेंद्र मद्धेशिया, विजय प्रकाश पांडेय, अखिलेश मणि, जितन वर्मा, मोहन सिंह, पटेल ओम प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, रूपेश गुप्ता, मुकेश मद्धेशिया, झूना मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking