सुकरौली। कैनन पब्लिक स्कूल और गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत कस्बे से लेकर गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को बेलही ग्रामीण से नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि नशा से घर-परिवार बर्बाद हो जाते हैं। वहीं, जो परिवार नशा से परहेज करते हैं, उनकी जिंदगी खुशहाल रहती है।रैली चिरकुटही,बरैठा, बढया बुजुर्ग,डकही,कस्बा होते हुए ब्लाक परिसर पहुंची।
ब्लाक परिसर में रैली को बीडीओ उषा पाल ने लोगों को जागरूक करते हुए नशा का शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया।उन्होंने कहा कि नौजवान जब नशा नहीं करेगा तो परिवार सुखी रहेगा। नशा समाजिक छवि से लेकर पारिवारिक रिस्तो में भी दुराव लाती है।ऐसे में सभी को नशा से दूर रहनी चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र तिवारी ने रैली को अस्पताल परिसर में स्कूली बच्चो को अपने और अपने परिवार के लोगो को नशे से दूर रहने की अपील किया।उन्होंने नशा से शारीरिक नुकसान और होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप, राजेश गुप्ता,दीपक जायसवाल, चन्दप्रकाश तिवारी,गोलू सिंह,संजय गुप्ता,चंद्रमणि सिंह, उत्कर्ष सिंह, विशाल,विकाउ शर्मा आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने विभिन्न तरह की लगाई प्रदर्शनी प्रतिभावान छात्रों ने विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता…
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…