News Addaa WhatsApp Group

राजेश शुक्ला बने स्नातक संघ गोरखपुर क्षेत्र के सह प्रभारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2022  |  3:42 PM

1,066 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजेश शुक्ला बने स्नातक संघ गोरखपुर क्षेत्र के सह प्रभारी

कुशीनगर। आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर अखिल भारतीय स्नातक संघ ने अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। संघ द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में प्रभारीयों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश कुमार पाण्डेय की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने स्नातक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया है। सह प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि स्नातक संघ स्नातकों का एकमात्र संगठन है जो बेरोजगार स्नातकों को स्वावलंबी बनाने व उनका हक दिलाने के लिए पूरे देश में कार्य कर रहा है। अब संघ ने स्नातकों को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी का निर्णय लिया हैं

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन हिमांशु गोयल,महामंत्री अरुण कुमार प्रजापति, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह, क्षेत्रीय मंत्री व कुशीनगर प्रभारी आशुतोष मिश्र, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, जय शिव प्रताप, अध्यक्ष महराजगंज अजीत मिश्र, जिला अध्यक्ष देवरिया दीपक मिश्रा, जिला अध्यक्ष संतकबीरनगर मुकेश सिंह, कन्हैया यादव अखिलेश तिवारी ने राजेश शुक्ल के सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking