रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां सम्मे नगर (परोरहा गांव) स्थित खलिहान भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई थी।
उप जिलाधिकारी कप्तानगंज ने शिकायत को गंभीरता से लिया, के निर्देश पर राजस्व टीम की गठन किया गया। राजस्व निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और खलिहान भूमि की पैमाइश कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इस दौरान हल्का लेखपाल राघवेंद्र सिंह,लेखपाल संगम प्रसाद, मार्कण्डेय गुप्ता एवं रंजीत कुशवाहा सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
पैमाइश में पाया गया कि राजीव दीक्षित, केदार गुप्ता, ओम यादव, कमलेश कुशवाहा, लाल बहादुर यादव, शिव प्रकाश यादव, हरिश्याम दीक्षित, भोजई यादव आदि द्वारा पक्का निर्माण एवं कटरैन (शेड) डालकर अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर खलिहान की भूमि को खाली कराया।हल्का लेखपाल ने बताया कि सन्नी यादव, सच्चिदानंद दीक्षित, कुसमावती, गायत्री, इंद्रावती आदि की शिकायत पर यह कार्रवाई की मांग की गई ।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…