कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शनिवार को नगर के रामकोला रोड़ स्थिति शकुंतला मैरिज हाल में अखिल भारतीय रौनियार समाज कुशीनगर की बैठक सम्पन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता रौनियार सेवा समिति कप्तानगंज के अध्यक्ष रघुनाथ रौनियार ने की। बैठक में सर्व सम्ममत से एडवोकेट कुशीनगर भाजपा मंत्री रामगोपाल गुप्ता को कुशीनगर का रौनियार समाज का जिलाध्यक्ष का मनोनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द रौनियार ने की।
बैठक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, बैठक में कुशीनगर के विभिन्न अंचलों से रौनियार समाज के लोगों ने नेतृत्व करने प्रतिनिधि सम्मलित हुए जिसमें पडरौना, रामकोला, कसया,फाजिलनगर खड्डा,छितौनी, सेवरही,तमकुही,दुदही हाटा सहित अनेक जगहों से लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट जिला मंत्री भाजपा कुशीनगर रामगोपाल गुप्ता व सह संयोजक रंजीत गुप्ता एडवोकेट रहे। बैठक में रौनियार समाज से जुड़ विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिया बैठक में आयोजको ने वैश्य समाज के उत्थान एंव राजनैतिक भागीदारी पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया तथा समाज में आ रही विसंगतियों को दूर करने व समस्याओं के निराकरण पर पूरा प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में कुशीनगर के जिलाध्यक्ष की आम सहमति बनाकर घोषणा की गयी।
इस दौराइ राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ रौनियार, राष्ट्रीय महासचिव मनकेश्वर रौनियार, कुशीनगर के निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद रौनियार देवरिया के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रौनियार गोरखपुर के जिलि पदाधिकारी अमरेंद्र रौनियार ओमप्रकाश रौनियार ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान रौनियार समाज के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…