News Addaa WhatsApp Group

रामकोल: पिकअप की जोरदार ठोकर से साइकिल सवार छात्रा की दर्दनाक मौत!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 27, 2021  |  6:36 PM

918 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोल: पिकअप की जोरदार ठोकर से साइकिल सवार छात्रा की दर्दनाक मौत!

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर लुकपुर चौराहा के समीप पिकअप की जोरदार ठोकर से साईकिल सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। चालक पिकअप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। परिजन छात्रा को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे जहाँ डाक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चन्दरपुर खास निवासी रामसेवक गुप्ता की पुत्री आँचल उम्र 16 वर्ष साइकिल से लक्ष्मीगंज से वापस घर जा रही थी वह रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चन्दरपुर टोला लुकपुर चौराहा के पास पहुंची थी कि रामकोला की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप नं0 यूपी 57-ए टी 6273 ने ठोकर मारी दी जिससे आँचल गुप्ता सड़क पर गिरकर छटपटाने लगी ।चालक पिकअप छोड़ कर फरार हो गया।चौराहे पर मौजूद दुकानदारों ने तड़पती आँचल को सड़क से उठाया तथा घटना की जानकारी आँचल के परिजनों को दी।परिजनों ने तत्काल आँचल को मोटरसाईकिल पर बैठाकर रामकोला सीएचसी लेेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने आँचल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना रामकोला पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर थाने आयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौती पुत्री की मौत से माँ गहरेे सदमे थी तथा परिजनों के रूदन से गांव के लोग काफी गमगीन थे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking