रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हां ग्राम के पंचायत भवन पर पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अनूप कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष भाजपा रामकोला ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विधिवत जानकारी दी।कुशीनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रविंद्र ने पशुपालकों को पशुधन बीमा सहित पशुओं में लगने वाले रोगों के विषय और इलाज के संबंध में जानकारी दी।आरोग्य मेला में 352 पशुओं का इलाज कर दवा वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन रामकोला के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह ने की। मथौली मंडल के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद, अजय पाल सिंह, रामजी सिंह,रंंजीत गोविन्द राव, सत्येंद्र कुमार सहित तमाम पशुपालक मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…