रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बा अन्तर्गत बुधवार देर शाम को स्थानीय सीएचसी के सामने तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने व रेफर के दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही निवासी सुरेश पांडेय पुत्र व्यास पांडेय उम्र लगभग 60 वर्ष सीएचसी के सामने तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें सीएचसी में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।रेफर के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि मृतक सुरेश पांडेय वर्षों से अहिरौली कुसम्ही ,रामकोला में एक दान में प्राप्त जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहते थे तथा भिक्षाटन कर अपना जीवन व्यतीत करते थे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…