News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: एडीएम तथा एएसपी ने शान्ति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की पीस कमेटी की बैठक, दिए दिशा निर्देश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 12, 2024  |  7:12 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एडीएम तथा एएसपी ने शान्ति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की पीस कमेटी की बैठक, दिए दिशा निर्देश

रामकोला/ कुशीनगर । आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रामकोला थाना परिसर में गुरुवार को जिले के अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीएम न्यायायिक प्रेम कुमार राय ने कहा कि त्यौहार के दौरान कोई भी जुलुस बिना अनुमति के न निकाला जाय तथा निकलने वाले जुलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें ताकि समुचित पुलिस प्रबन्ध कर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को सम्पन्न कराया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया गया कि परंपरागत मार्ग व तरीके से ही जुलुस निकाले, उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का नया फेर बदल ना किया जाए ।
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश प्रताप सिंह ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ मनाने एवं पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें। जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पर्व के दौरान अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

पीस कमेटी के बैठक में एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ कुंदन सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह हेड कांस्टेबल जयप्रकाश शुक्ला, लक्ष्मण सिंह,हिमांशु सिंह आदि के अलावा नगर के सम्मानित वयोवृद्ध हरिशंकर तिवारी, सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना, सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव, साहेबजादा, मौलाना आबिद अली, याकूब, समीर अहमद, महेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, कृष्णा सोनी के अलावा कानूनगो राकेश लाल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, उमेश शाही सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking