News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पुलिस की सक्रियता के बाद बच्चें के अपहरण का आरोप निकला फर्जी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 13, 2024  |  7:49 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस की सक्रियता के बाद बच्चें के अपहरण का आरोप निकला फर्जी

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गाँव बाबू टोला की एक महिला ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ अपने 12 बर्षीय बेटे को अपहरण करने का थाने में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और प्रथम दृष्टया पांचों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस रात भर परेशान रही। मंगलवार को सुबह महिला बच्चे के साथ रामकोला थाने पहुंची। बच्चें ने कहा कि हम मौसी के चले गए थे।

स्थानीय थाना क्षेत्र के सपहा बाबू टोला निवासी पुष्पा देवी ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा बेटा अंश सिंह गांव में खेल रहा था कि गांव के ही कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई और उसे मारा पीटा गया तभी से मेरे बेटे का पता नहीं चल रहा है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से ली और आरोपी पांचों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया तथा बच्चे की तलाश में जुट गई काफी प्रयास के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

मंगलवार की सुबह बच्चे को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। बच्चें ने बताया कि झगड़ा होने की बाद मैं मौसी के घर चला गया मेरी बमें था, के संबंध में मेरी बहन जानती थी लेकिन मां को नहीं बताई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि झूठे मुकदमे के जरिये बच्चें की माँ आरोपियों को फसाना चाहती थी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking