News Addaa WhatsApp Group

रामकोला : रिहायशी झोपड़ी उजड़ने के बाद पूरा कब्जा न्याय की मांग को लेकर रास्ता जाम किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 27, 2021  |  7:10 PM

955 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला : रिहायशी झोपड़ी उजड़ने के बाद पूरा कब्जा न्याय की मांग को लेकर रास्ता जाम किया
  • प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ

रामकोला /कुशीनगर | थाना क्षेत्र के चन्दरपुर बौलिया में सामान्य आबादी  की जमीन में बने रिहायशी झोपड़ी को ग्राम प्रधान व लेखपाल पर पीड़ित परिवार ने उजड़वाने का आरोप लगाते हुए पूरे कुनबे के साथ अपने गांव के समीप रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और प्रधान व लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ न्याय की मांग करने लगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस जमीन पर हमारे परिवार का कई दशकों से कब्जा है।मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक डाक्टर पूर्णमासी देहाती ने कहा कि इस पीड़ित गरीब परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

  रविवार को हल्का लेखपाल पुलिस बल के साथ चन्दरपुर गांव के बौलिया टोला में पहुंचे और आबादी  के जमीन पर श्रीकृष्ण कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय भुलई कुशवाहा की बनी रिहायशी झोपड़ी को उजड़वाने लगे।घर के मुखिया होमगार्ड है जो ड्यूटी पर चले गये थे।घर पर पुरुष नही थे केवल महिलाएं थी।महिलाओं के विरोध के बावजूद रिहायशी झोपड़ी को उजड़ाने की कार्यवाही होती रही।विवश होकर श्रीकृष्ण का लड़का दीपक अपनी मां और बहन के साथ गांव के समीप रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रधान पर पुराने रंजिश में रिहायशी झोपड़ी को उजड़वाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल ओमप्रकाश पाण्डेय के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।धरना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीएम से बातकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और धरना समाप्त कराये। हल्का लेखपाल ने एक आडियो में बातचीत के दौरान कहा है कि उप जिलाधिकारी ने अवरूद्ध रास्ता को साफ कराने के लिए आदेशित किया था।जिसको पैमाइश कराकर खाली कराया गया है शेष खाली हुई जमीन के संबंध में किनारा काट लिए है। इस जमीन को लेकर गत 5 जून को मार पीट हुआ था और श्रीकृष्ण के तहरीर पर पुलिस ने विवाद में शामिल गांव के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत की है। 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking