News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मनबढ़ युवकों ने डीजे आर्केस्ट्रा लेकर आये युवकों की पिटाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 16, 2024  |  9:08 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मनबढ़ युवकों ने डीजे आर्केस्ट्रा लेकर आये युवकों की पिटाई

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शादी समारोह में डीजे आर्केस्ट्रा लेकर आए युवकों को वापसी के दौरान मंगलवार को तीन बजे के लगभग लक्ष्मीगंज के तिराहे के समीप उनकी पिक अप रोककर आधा दर्जन मनबढ युवकों ने लोहे का राड व डंडा से पिकअप पर बैठे युवकों को मारना- पीटना शुरू कर दिया । पिक अप पर बैठे युवकों ने किसी तरह से जान बचाकर गन्ना लगे खेतों में छुपे । घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज शिवम द्विवेदी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी लेने के बाद मारने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दिये।

प्राप्त समाचार के अनुसार गोरखपुर चिलवनिया उनौला से रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में डीजे आर्केस्ट्रा बाजा लेकर आए थे , मंगलवार को वापस जा रहे थे , अभी लक्ष्मीगंज तिराहे के समीप पहुंचे थे कि तीन बाइकों पर लगभग सात युवक पिकअप के आगे खड़ा होकर गाड़ी को रोक दिया और गाड़ी में बैठे हिमांशु 17 वर्ष, करण 18 वर्ष, अमित यादव 25 वर्ष, सनी 25 वर्ष, विपिन 27 वर्ष, सागर 28 वर्ष तथा अवनिश 30 वर्ष को लाठी-डंडे और लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। पिकअप पर सवार जान बचाकर भागे तथा कुछ युवकों को लेकर चालक पिकअप से भागा लेकिन फिर चौराहे के आगे कुछ दूरी पर पिकअप रोक कर मनबढ़ युवकों ने पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज लक्ष्मीगंज शिवम त्रिवेदी तत्काल मौके पर पहुंचे और मारपीट में घायल आर्केस्ट्रा वालों से जानकारी हासिल कर मनबढ़ युवकों की तलाश में जुट गए।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कारवाई की जायेगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking