रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला परिक्षेत्र के अंतर्गत विजयपुर ब्लॉक के सर्किल न०3 के लंगड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने शरद कालीन गन्ना बुवाई का फीता काट कर शुभारंभ किया तथा संबंधित किसान अजय कुशवाहा को शुभकामना दिया।
श्री सिंह ने इस मौके पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जानकारी दिया कि शरद काल में बुवाई किए गन्ने का उत्पादन बसंत कालीन बुवाई के अपेक्षाकृत काफी बेहतर होता है तथा गन्ना में बीमारी भी तुलनात्मक दृष्टि से कम लगता है। उन्होंने कहा कि किसान भाई गन्ने के साथ सहफसली खेती कर ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। श्री सिंह ने किसान भाईयों से को०0118 प्रजाति के गन्ने के बुवाई के लिए कहा और बताया कि को० 0238 गन्ना प्रजाति जो कि लाल सड़न रोग ग्रसित का बुवाई कदापि न करे तथा ट्राइकोडर्मा जैव फफूंदनाशक का प्रयोग अवश्य करें ।
इस अवसर पर चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक विकास डॉ एस०के० त्रिपाठी ,जोनल इंचार्ज राघव वर्मा, ब्लाक इंचार्ज रणविजय सिंह, फील्ड सुपरवाइजर मंजीत राव, सुनील सिंह, दिनेश राव ,निलेश सिंह ,उपेन्द्र सिंह के अलावा प्रगतिशील कृषक पंकज सिंह , भागीरथी चौहान आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…