रामकोला/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ईकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बगहा रजवाहा पर पुल बनवाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियन्ता के नाम सम्बोधित ज्ञापन को रामकोला सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता कार्यालय में आफिस सुपरिंटेंडेंट सचिदानंद पटेल व जिलेदार रामबृक्ष प्रसाद गुप्ता को सौंपा।श्री सिंह ने ज्ञापन के जरिए मांग किया गया है कि निर्माणाधीन पुल के जगह पर एक नया पुल का निर्माण कराया जाय जो जनहित के लिए अति आवश्यक है।
तहसील कप्तानगंज क्षेत्र के ग्रामसभा देवरिया बाबू अन्तर्गत रामपुर बगहां रजवाहा रेलवे ढाला 94 एसी से लगभग एक सौ मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में विगत कई वर्ष पूर्व एक पुल का निर्माण शुरू हुआ लेकिन किसी कारण वश उक्त पुल पर लिन्टर नही लग सका जिसकी वजह से समीप के गाँव वालों को अपने खेतीबारी में आने-जाने तथा खेतों से फसलों को लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहर पर नया पुल बनना किसान हित में अति आवश्यक है।ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के जिला सचिव चेतई प्रसाद, रणधीर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, जवाहर प्रसाद, रामप्रीत प्रसाद, श्रीराम मौर्य, सूरज कुमार खटिक, सन्नू प्रसाद, विजय कुमार, लालू, मैनुद्दीन अंसारी, सुरेश प्रसाद, दीपू मौर्या ,राधे,मन्नू प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…