News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 18, 2024  |  7:29 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-पडरौना मार्ग पर इन्द्रसेनवा गाँव के निकट बुधवार की रात में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत होने की जानकारी मिली है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही निवासी दीपू तिवारी पुत्र चन्द्रबली उम्र लगभग 24 वर्ष बुधवार की रात्रि में रामकोला से घर जा रहे थे कि धर्मसमधा दुर्गा मंदिर और इन्द्रसेनवा गाँव के बीच उनकी बाइक रामकोला- पडरौना मार्ग पर चीनी मिल पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर- टेलर की चपेट में आ गयी।इस घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई तथा गन्ना लोडेड टेलर पलट गया। जानकारी होने पर मौके पर परिजन और पुलिस पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking