News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 25, 2021  |  4:36 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित चंद्रावती देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये।कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी द्वारा देश के प्रति लिये गये ऐतिहासिक फैसलों व कार्यों की चर्चा की गई तथा उनके विचारों एवं सिद्धांतो को अपनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संचालन डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव ने किया।Ramkola: Birth anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee celebrated

आयोजित कार्यक्रम के साथ-साथ क्रिसमस डेे तथा तुलसी दिवस भी मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संगीता देवी, प्रधानाचार्य उपेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, रूद्र प्रताप गोविंद राव, रिया गोविंद राव समेत सैकड़ों उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रामकोला में भारतीय जनता *युवा मोर्चा* के नेतृत्व में “अटल युवा संकल्प यात्रा” बाईक रैली निकाली गयी।जिसको भाजपा मण्डल रामकोला के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल चंद्र सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के भाजपा मंडल महामंत्री मनोहर गुप्ता, मंडल मंत्री प्रतीक श्रीवास्तव उपस्थिति रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking