रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के सामुदायिक भवन में स्थानीय विधान सभा के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पार्टी के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि यह कामकाजी बैठक है। उन्होंने कहा कि राजनीति में हम सभी को किसी भी कार्य को गंभीरता से संज्ञान में लेकर करनी चाहिए और हमारी रणनीति विपक्षी दलों को ज्ञात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करनी चाहिए और सभी का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। यही समय है आप सभी अपने हुनर को दिखाये और परिश्रम से अपना मुकाम हासिल करे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की योजनाओं को घर- घर तक पहुँचाने के लिए कमर कस ले। आगामी चुनाव में आप सभी के बल पर ही हम विजयी होंगे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष आंनद मिश्रा, राजेश गुप्ता, रामदेव कुशवाहा, अदालत प्रसाद आर्य सहित विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ,विधान सभा प्रभारी आलोक तिवारी , विधान सभा संयोजक निशांत शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, विस्तारक घनश्याम,जिला मंत्री राम गोपाल गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, महामंत्री मनोहर गुप्ता, प्रसिद्ध नाथ दुबे, रविंद्र प्रसाद, रविंद्र गोंड, राजेश मिश्रा , वीरेन्द्र पांडेय सहित चुनाव संचालन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…