News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास कराकर इतिहास रचा है- संतोष दत्त

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 12, 2023  |  7:37 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास कराकर इतिहास रचा है- संतोष दत्त

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला की गुरूवार को एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक भाजपा कुशीनगर के निर्देश पर आहुत किया गया था। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने कहा कि लंबे समय से अटके पड़े महिला आरक्षण बिल को नये संसद में भाजपा ने पास कराकर इतिहास रचा है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि महिला हित में किये गये इस कार्य को आम जन मानस, खासकर महिलाओं तक पहुँचायें।यह जिम्मेदारी महिला मोर्चा अध्यक्ष के साथ ही पूरी मंडल टीम की है।उन्होंने कहा कि विधान सभा स्तर पर महिलाओं का एक बड़ा सम्मेलन होना है। इसलिये मण्डल स्तर पर महिला प्रधान, महिला बीडीसी, महिला अधिवक्ता,  महिला अध्यापक,आशा बहुए, आगनवाड़ी सहित महिला जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराना है। इसके लिए मण्डल स्तर पर एक टीम बना कर कार्य करना जरूरी है। अनुसूचित बस्ती में अपने संगठन को तैयार करना जिससे आने वाले चुनावो मे हमें किसी भी प्रकार का समस्या पैदा ना हो। साथ ही उनके बीच जो भ्रम फैलाया गया है, उसे दूर करना है और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में शरीक हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रविंद्र प्रजापति,प्रेम तिवारी, दिनेश चन्द ,संतोष खरवार,मनोज दीक्षित, मृत्युंजय पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिमला खरवार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, भरत खरवार, विशाल चंद, अरुण यादव,  प्रसिद्धनाथ दुबे, अमित गोविंद राव, अमित दुबे, अजय चौहान, गायत्री देवी, सुमित्रा देवी, राजेंद्र राव, शैलेश सिंह,अरुण सिंह,संदीप भारती, शेष नाथ गोंड, गोपाल चौहान, प्रदीप मद्धेशिया,विकास जयसवाल , अखिलेश पाठक, ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव, संजय गोविंद राव, बबलू कुमार, पलटू राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा को आमंत्रित किया गया था।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking