News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: भाजपा ने की मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की मानिटरिंग बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 7, 2022  |  4:24 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा ने की मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की मानिटरिंग बैठक

रामकोला/कुशीनगर। भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ मैनेजमेंट पर फोकस किया है। पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग के समानांतर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला रही है। पार्टी के कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर घर-घर संपर्क कर छूटे पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़वा रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत रामकोला निकाय चुनाव के प्रभारी मारकन्डेय शाही ने नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर संबंधित नगर क्षेत्र के बूथ प्रमुखों, सेक्टर प्रमुख एवं संयोजक आदि की बैठक की।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की मानिटरिंग बैठक में चुनाव से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु जो फार्म इकट्ठा किया था उसे संबंधित बीएलओ के पास भिजवाया गया।निकाय चुनाव प्रभारी श्री शाही ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का कार्य अंतिम चरण में है।ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि छुटे हुए नाम को जुड़वाने का कार्य करें ताकि कोई व्यक्ति मतदान से वंचित न हो।

बैठक से पूर्व श्री शाही के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता ,अमित गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, अमरजीत गोविन्द राव आदि की टोली नगर के सभी 21 वार्डो के 72 बूथों पर पहुंची और फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने और नये मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करवाने के लिए लोगों से सम्पर्क की।इस दौरान अनिरुद्ध खरवार, विशाल चन्द, शैलेश सिंह, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking