रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | गुरु पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर शनिवार को रामकोला मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मां धर्मसमधा सिद्ध मंदिर के पुजारी लालमन तिवारी ,सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम (अनुसुइया मंदिर) के सेवक ब्रह्मचारी राजेन्द्र जी व अमवा धाम सहित अनेक सिद्ध पीठ व मंदिरों के पुजारियों को अंग वस्त्र भेट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक तथा अकादमिक (शैक्षिक ) गुरुजनों को समर्पित परम्परा है। नेताओं ने कहा कि गुरु की सेवा ही सर्वोपरि है। गुरु की ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है।कहा कि निश्चित ही गुरूजनों के आशीर्वाद से 2022 में उ0प्र0 में पार्टी को बड़ी कामयाबी हासिल होगी।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव, मनोनीत सभासद विश्वजीत गोविन्द राव, राजेश मिश्रा एवं सेक्टर संयोजक सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…