रामकोला/कुशीनगर। रामकोला के ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने सोमवार को त्रिवेणी चीनी मिल परिसर अन्तर्गत स्थापित शहीद स्थल की साफ- सफाई का जायजा लिया। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि 10 सितंबर को मनाया जाने वाला किसान बलिदान दिवस किसानों के हक के लिए किये गये संघर्षों को याद दिलाता है।1992 में भाजपा सरकार के समय हुई गोलीबारी में दो किसान शहीद हो गए थे।
उन किसानों की शहादत की याद में तीन दशक से हर वर्ष उस आन्दोलन के अगुवा व किसान नेता पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में एक विशाल किसान जन सभा का आयोजन होता रहा है। पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 सितंबर को किसान शहीद मेला का भव्य आयोजन होने वाला है। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में आयोजित शहीद मेला में किसानों से सहभागी होने का अनुरोध किया।
इस दौरान राजेश्वर गोविंद ,चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, असलम अंसारी, नवनीत श्रीवास्तव, शाकिर अली, पिंटू मिश्रा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…