रामकोला/कुशीनगर । शुक्रवार को भारतीय किसान संघ कुशीनगर के ब्लॉक ईकाई का गठन हुआ। ब्लॉक खण्ड के ग्राम समितियों द्वारा सर्वसम्मति से डा० रमेश लाल श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं श्रीनिवास सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को मंत्री चुना गया
इसके अलावा पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह, रामेश्वर राय, सत्येन्द्र गोविन्द राव व विजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष तथा भगवंत गोंड को सहमंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी गई।
गठन के बाद ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी हम लोगों को सौपी गई है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। गठन के दौरान भारतीय किसान संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार तिवारी, जिला संयोजक मृत्युंजय पाण्डेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र मणि के अलावा भगवान सिंह, अनिल राव आदि किसान मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…