रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- कसया मुख्य मार्ग स्थित भठही खुर्द (कठबरवा) गाँव के समीप गन्ने के खेत में एक 18 वर्ष युवती का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।
सोमवार की सुबह रामकोला थाना क्षेत्र में स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (भठही खुर्द कठबरवा) के समीप गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिला। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के लगभग कुछ महिलाएं गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गयी थी, जहाँ युवती को मृत अवस्था में देखने के बाद गाँव में आकर जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवती की पहचान संबंधित वार्ड निवासी सवरु कुशवाहा की पुत्री माधुरी के रुप में हुई। घर से गन्ने का खेत सौ- डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर होगा।लोगों ने बताया कि युवती के गले में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था। पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही इस घटना की वास्तविकता की जानकारी होगी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…