रामकोला/कुशीनगर। उत्तर भारतीयों के खिलाफ विष उगलने वाले महाराष्ट्र के मनसे प्रमुख राज ठाकरे के पाँच जून को अयोध्या यात्रा के विरोध में तथा उत्तर भारतीयो से क्षमायाचना माँगने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत भाजपा नेता व कैसरगंज के सांसद तथा भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का आगामी 22 मई को निजी हेलीकाप्टर से रामकोला क्षेत्र के कुसम्हां में आगमन हो रहा है जो आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
राज ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का मुखर विरोध कर रहे श्री बृजभूषण शरण सिंह लगातार जनसंपर्क एवं जनसभा के माध्यम से जनता को लामबंद करने का सघन प्रयास कर रहे हैं एवं राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से क्षमा याचना करने हेतु जन दबाव बनाने के साथ ही पाँच जून को उत्तर भारतीयों से अयोध्या पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।
उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव ने दिया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…