रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पिछले माह स्थानीय थाना क्षेत्र के सौनहा उर्फ पकड़ी बंतीर गांव में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रामकोला थाने में 5 लोगों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सौनहा उर्फ पकड़ी बंतीर निवासी बृजमोहन ने स्थानीय थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत सात अगस्त को आपसी विवाद को लेकर उनके पट्टीदार घर में घुसकर मारपीट किये तथा घर में रखें सामानो को तोड़ कर नुकसान पहुंचाये । विवाद में मैं तथा मेरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने हम लोगों को इलाज के लिए सीएचसी रामकोला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित वहीं वही पर इलाज कराता रहा । स्वास्थ्य में सुधार होने के उपरांत बृजमोहन ने 29 अगस्त को रामकोला थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। पीड़ित की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने पांच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…