News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अर्मायदित टिप्पणी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 20, 2024  |  7:57 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अर्मायदित टिप्पणी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

रामकोला/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अर्मायदित टिप्पणी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दी।

रामकोला पुलिस ने प्रेस नोट के जरिये जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ऊपर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और सीएम के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगहा टोला छितवनिया निवासी इरसाद अली पुत्र विस्मिल्लाह अंसारी , शोहराब अंसारी पुत्र हदीश अंसारी , मेराज अंसारी पुत्र शौकत अंसारी को अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गिरफ्तार किया गया तथा तीनों अभियुक्तों के खिलाफ दिनांक 19 जून 24 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 267/2024 धारा 295 क /500 भादवि0 का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्री विनय कुमार सिंह , अपराध निरीक्षक संतोष कुमार, हे0का0 लक्ष्मण सिंह ,हे0का0 हिमान्शु सिंह मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार कई दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा के एक नेता द्वारा इस मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया गया था।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking